कटनी - शासकीय महाविधालय बड़वारा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2021 अंतर्गत कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन राष्ट्रीय वेब कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस वर्चुल कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि डॉ कैलाश चंद्र साइंटिस्ट, डायरेक्टर जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया कोलकाता एवं स्पेशल गेस्ट डॉ रीता भंडारी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग शासकीय ओएफके महाविद्यालय जबलपुर, डॉ स्वामिककानू सम्बाथ साइंटिस्ट, सेंट्रल जोन रीजनल सेंटर जबलपुर, डॉ एसआर नवांगे वनस्पति शास्त्र एवं प्राणी शास्त्र विभाग शासकीय महिला महाविद्यालय सिवनी, डॉ अर्जुन शुक्ला प्राणी शास्त्र विभाग शासकीय एमएचकॉलेज ऑफ़ होम साइंस जबलपुर, एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड होल्डर थे। जिन्होंने विभिन विषयों पर अपने विचार रखे। कांफ्रेंस की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।बड़वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएस त्रिपाठी ने कांफ्रेंस में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं सहभागियों का स्वागत किया। कांफ्रेंस का संचालन डॉ रोशनी पाण्डेय सहायक प्राध्यापक प्राणी विज्ञान ने किया। कांफ्रेंस में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा भविष्य में ऐंसे और भी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कांफ्रेंस व सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ