थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि 12अप्रैल की शाम 6 बजे विजयराघवगढ़ के बम्हौरी गांव निवासी अजय सिंह अपने साथी अजय सिंह के साथ विशाखापट्नम से टेªन में यात्रा कर मुड़वारा स्टेशन में उतरे थे। जिसके बाद ऑटो से जुहला बायपास पहुंचे। गांव जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलने पर दोनों पैदल जाने लगे। इस दौरान एक लोडर वाहन आने पर उसे रुकवाया। लोडर वाहन के चालक ने पीछे बैठने के लिए कहा। लोडर में पहले से तीन युवक बैठे हुए थे। कुछ देर बाद युवकों द्वारा मारपीट करते हुए चाकू अड़ाकर लूट की गई। युवकों ने मोबाइल, कपड़े सहित 8 हजार नकद रुपए छीन लिए और लोडर से नीचे उतार दिया गया। पुलिस ने लूट की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खिरहनी फाटक निवासी मुकेश जायसवाल, प्रेमनगर निवासी आशीष चौधरी तिलक कॉलेज रोड निवासी लकी पाठक और छोटी खिरहनी निवासी विवेक ठाकुर बताए जा रहे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए रुपए और सामग्री को बरामद कर लिया है।
आरोपियों को पकड़ने में एनकेजे थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा, एसआई अंकिता तिवारी, एएसआई दिनेश कुरेसिया, कप्तान सिंह, दिनेश सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकार, आरक्षक आरिफ हुसैन, दीपक तिवारी, चन्द्रेश सिंह, प्रमोद सिंह की भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ