Subscribe Us

Responsive Advertisement

कलेक्टर पर आरोप लगा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया त्यागपत्र , वही दूसरे वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने SDM पर अभद्रता का आरोप लगा दिया त्यागपत्र

इंदौर -: मध्यप्रदेश के  इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ डॉक्टर पूर्णिमा गाडरिया और मानपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर एस तोमर ने अपना-अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार डॉ गाडरिया ने स्वास्थ्य आयुक्त, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें मध्यप्रदेश को अपना इस्तीफा अग्रेषित किया है।

इसी तरह डॉक्टर आर एस तोमर ने सीएमएचओ इंदौर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

डॉ गाडरिया द्वारा प्रेषित इस्तीफा में इस्तीफा के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है।

उन्होंने बेहद संक्षिप्त पत्र में 5 मई 2021 को शासकीय सेवा से त्यागपत्र देने का उल्लेख किया है। उधर डॉ. डागरिया ने त्यागपत्र की वजह बताते हुए कहा कि वे जिला कलेक्टर के व्यव्हार से आहत है। 

उधर मानपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तोमर ने अपना त्यागपत्र सीएमएचओ इंदौर को सौंप दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने इस्तीफे में (एसडीएम) पर अभद्रता, अशिष्टता और आरोप लगाए है। डॉ बी एस सैत्या ने डॉ तोमर का त्यागपत्र पत्र की पुष्टि की है।

दोनों अधिकारीयों के त्यागपत्र के संबंध जिले के उच्च अधिकारियों ने फ़िलहाल प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ