कटनी -: शादी एक पवित्र बंधन है जिसमे परिणय शुत्र में बंध कर जन्म जन्म तक साथ निभाने की कसमें खाई जाती हैं। यदि दो प्रेमी युगल जोड़े एक दूसरे के साथ जीने की कसमें खा लें किन्तु उनके परिजन उनकी शादी की अनुमति न दें तो वे परिजनों की मुखालफत विर्द्रोह करने लगते हैं। ऐसा हि एक मामला बड़वारा थाना में आया है जिसमे लड़की की शादी उसके परिजन लड़की के चहेते लड़के से करने में अपनी रजामंदी नही दे रहे थे जिसके पश्चात लड़की बड़वारा थाने अपने माता पिता की शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई। मामले पर प्रकाश डालते हुए बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि शनिवार दिनांक 21,08,2021 को ग्राम सिजहनी निवासी बालिग लड़की रेणु चौधरी अपने माता पिता की रिपोर्ट दर्ज करवाने बड़वारा थाना आई थी जिससे विस्तृत जानकारी ली गई तो लड़की रेणु चौधरी जिसकी उम्र उसकी अंक सूची के आधार पर 18 वर्ष छः माह है उसने बताया कि मैं शाह नगर पन्ना निवासी विनोद चौधरी उम्र 24 वर्ष से प्यार करती हूं किन्तु मेरे माता पिता मेरी शादी विनोद चौधरी से नही करवा रहे हैं। रेणु चौधरी ने बताया कि मैं विनोद चौधरी के बिना नही जी सकती हूं उनके बिना में जीवन जीने की कल्पना नही कर सकती हूं। बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने मामला दिल से जुड़ा होने के कारण बात की गम्भीरता को समझते हुए अपने पुलिस विभाग के जिला के मुखिया मयंक अवस्थी को जानकारी देकर मार्गदर्शन मांगा। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के दिशानिर्देशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया, उप पुलिस अधीक्षक शालनी परस्ते के मार्गदर्शन में लड़का एवम लड़की के माता पिता को बुलवाकर समझाए तो लड़की एवम लड़के पक्ष के द्वारा खुशी खुशी शादी की रजामंदी दी गई। थाना प्रभारी बड़वारा अंकित मिश्रा ने बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह को बड़ी ही शालीनता के साथ रेणु चौधरी व विनोद चौधरी की शादी में आने के लिये आमन्त्रित किया जिसे बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने सहर्ष स्वीकृत कर शादी में सम्मलित हुए।बड़वारा थाना के सामने स्थित हनुमान मंदिर में सम्पूर्ण विधि विधान के साथ बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह, वर एवम बधू पक्ष तथा बड़वारा पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में पंडित जी ने वैदिक मंत्रोंचार कर रेणु और विनोद की शादी सांध्य कालीन बेला में करवाई। शादी समापन के पश्चात बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह, वर वधु पक्ष के माता पिता एवम परिजनों ने शादी के बंधन में बंधे युगल जोड़े को शुभाशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने दरियादिली दिखाई उन्होंने लड़की को पांच बर्तन, वर एवम बधू को शादी का जोड़ा, कपड़े ,गहने प्रदान किए।थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने वर पक्ष एवम वधु पक्ष के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई एवम दोनो पक्षों को उनके ग्रह ग्राम तक भिजवाए।
इनकी रही उपस्थिति- बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह, थाना प्रभारी अंकित मिश्रा,उपनिरीक्षक महेंद्र बेन एवम बड़वारा थाना का सम्पूर्ण पुलिस स्टाफ तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ