बड़वारा :- बिजली की समस्या से जूझ रहे बड़वारा विधानसभा के ढीमरखेडा विकासखंड क्षेत्र में किसानों व ग्रामीणों को राहत देने आखिरकार विधुत विभाग ने मैदानी कसरत शुरू कर दी है। दो दिनों में क्षेत्र में सात ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। शुक्रवार तक ग्राम खमतरा में कई दिनों से फेल पडे 2 ट्रांसफार्मर, झिन्नापिपरिया में 1, बरही में 1, पोंडीखुर्द में 1, मुरवारी में 1 एवं ग्राम धरवारा में 1 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके है। गौरतलब है सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बिजली समस्याओं को लेकर विभाग को पत्र के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराते हुये अनशन की चेतावनी दी थी। जिस पर विधुत विभाग के अधिकारियों के कान खडे हो गए। आनन फानन में अब फेल पडे ट्रांसफार्मर को बदलने कसरत शुरू कर दी गई है। जिससे किसानों व ग्रामीणों में बिजली समस्याएं जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। जानकारी अनुसार ढीमरखेडा विकासखंड क्षेत्र में लगभग एक सैकड़ा ट्रांसफार्मर फेल पडे है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी फेल ट्रांसफार्मर बदलने लगातार प्रयास किए जाएंगे।
2 टिप्पणियाँ
Badwara block gram Panchayat imaliya 1 ek mahine se krishi transfer kharab hai bijali vibhag ki laparwahi dhaan ki fasal kharab ho rahi hai koi Adhikari Neta dhyan Nahin de rahe hain
जवाब देंहटाएंBadwara block gram Panchayat imaliya ek mahine se krishi transformer fail hai koi neta Adhikari dhyan Nahin de rahe hain kripya Karen mahanubhav
जवाब देंहटाएं