Subscribe Us

Responsive Advertisement

समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के किसानों को फायदे की उम्मीद, जिले में धान उत्पादकता का होगा आंकलन, सांसद प्रतिनिधि के पत्र पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अब किसानों को और अधिक लाभ हो सकता है। जिले में धान की उत्पादकता का आकंलन कराया जा रहा है। जिसके बाद प्रति हेक्टेयर किसानों से अधिक धान लेने का निर्णय लिया जा सकता है। 

वर्तमान में धान की उत्पादकता जिले में  35 क्विंटल है जबकि उत्पादन इससे अधिक है। जिसके कारण किसानों की पूरी उपज विक्रय नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में किसानों को बाजार या बिचौलियों को कम दाम में उपज बेचना पडता है। जानकारी अनुसार जबलपुर जिले में धान की प्रति हेक्टेयर 45 क्विंटल की मात्रा निर्धारित है। इस अनुपात में कटनी जिले में प्रति हेक्टेयर 10 क्विंटल धान की मात्रा कम है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। किसानों की इस समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को पत्र लिखकर धान  खरीदी की मात्रा बढाने की थी। इस पर कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा की ओर से संचालक कृषि कल्याण और अधीक्षक भू अभिलेख को पत्र के माध्यम से जिले में धान की उत्पादकता का आंकलन करने कहा गया है। आंकलन के बाद प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ने से जिले के सैकड़ों किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद जागी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ